
पानापुर (सारण )मंगलवार को थानाक्षेत्र के भोरहाॅ में बच्चों के विवाद को ले दबंगो ने घर में घुस कर मारपिट की।जिसमें दो पुरूष तथा तीन महिलाएँ घायल हो गई।मिली जानकारी के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा के संध्या में गणेश राऊत अपने दरवाजे पर बैठे थे।तभी पड़ोस के हीं अशर्फी पाण्डेय, ढुनमुन पाण्डेय, विश्वनाथ पाण्डेय तथा उनके लड़के रवि पाण्डेय, मनु पाण्डेय, गोलू पाण्डेय तथा किसन पाण्डेय हाथों में लाठी ,डंडे, तथा लोहे छड़ लिए गणेश राऊत के घर आए ,तथा बिना कुछ बोले गणेश राउत तथा उनके वृद्ध पिता महंथ राऊत को लाठी डंडे से पीटने लगे।शोरगुल सुनकर गणेश राऊत की पत्नी तथा उनकी बहन बचाने के लिए दौड़ी तो उनको भी बुरी तरह से पिटाई किए।इसी बीच गणेश राऊत के दरवाजे पर रखे कुदाल पर दबंगो नजर पड़ी तो एक कुदाल से गणेश राऊत पर प्रहार कर दिया।जिससे गणेश रात का सिर कट गया तथा काफी खून निकलने लगा।खून निकलता देख सभी मौके से फरार हो गए।ग्रामीणों के सहयोग से सभी घायलों का ईलाज पीएचसी पानापुर में हुआ है ।ईलाज के बाद गणेश राऊत ने थाने में आवेदन देकर सात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है।




Recent Comments