मस्जिद के पास बैंड बजाने के मामले को लेकर गरमाया माहौल 
आपसी मारपीटकी हुई घटना,शाहपुरा डिप्टी पहुंचे पारौली 
दोनों पक्षों की ओर से दर्ज कराया मामला
देवप्रकाश साहु
पारोली 18 जून।  कस्बे में रात को 10:00 बजे के करीब मस्जिद के पास शिव गणेश चौक में  बिदोरी में बज रहे बैंडबाजे को लेकर माहौल गर्मा गया । क्सबा निवासी  जगदीश बाहेती के बेटे अभिषेक की शादी थी । बिंदोरी निकाली जा रही थी जो घर से शुरू होकर  मस्जिद के पास शिव गणेश चौक पहुंची  ।वहां मस्जिद में मौजूद कुछ नमाजियों ने रमजान के माह के दौरान मस्जिद के पास में बैंड बजाने के मामले को लेकर उलाहना दिया इस पर दोनों पक्षों के लोग आपस में उलझ पड़े तथा हाथापाई पर उतर आए समुदाय विशेष के युवकों ने बिंदोरी में मौजूद दो तीन जनों के साथ मारपीट कर दी बीच बचाव करने गए रामलखन सुवालका के साथ भी मारपीट कर कपड़े फाड़ डाले इससे माहौल गर्मा गया ।
 सूचना पर थाना प्रभारी नरोत्तम सिंह जाब्ते साथ मौके पर पहुंचे और  मामले की जानकारी ली।
 माहौल बिगड़ता देख शाहपुरा डिप्टी सुरेश सांमरिया देर रात को 11:30 बजे पारोली पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी ली  ऐहितायत के तौर पर कस्बे में पुलिस जाप्ता तैनात किया गया है  ।वही समुदाय विशेष के लोगों द्वारा मारपीट की घटना पर आक्रोश जताते हुए भाजपा मंडल अध्यक्ष योगेंद्र सिंह छापरेल,मंडल महामंत्री सरवन सोनी ,सरपंच अशोक शर्मा पुलिस थाने पहुंचे । 
थाना अधिकारी नरोत्तम सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से इस बारे में रिपोर्ट दी जा रही है मामले की जांच कर दोषियो के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी ।उधर  ग्रामीणों ने भी समाजकंटकों के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर थाना अधिकारी को रिपोर्ट दी है जिसमें गांव में आपसी माहौल बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई है  ।