विश्व योग दिवस पर किया गया योगाभ्यास

तरैया(सारण)सारण। प्रखंड चंचलिया पंचायत के भलुआ भिखारी गांव में सोमवार को विश्व योग दिवस के अवसर पर योग प्रशिक्षक प्रमोद कुमार द्वारा अपने आवास पर स्थानीय लोगों को योगाभ्यास कराया गया। और योग के विभिन्न प्राणयामों का अभ्यास किया गया। इस दौरान प्रशिक्षक प्रमोद कुमार ने कहा कि योग का व्यवहारिक रूप जोड़ना या बांधन हैं। जिस प्रकार घोड़े को एक स्थान पर बांध कर उसकी चपलता को नष्ट कर दिया जाता है। उसी प्रकार योग मन की अस्त- व्यस्तता को दूर कर सहज एवं आनंद युक्त स्थिति को प्राप्त कराता है। सामान्य अर्थों में जीवन को सुसज्जित एवं सुव्यवस्थित तरीके से जीने की कला ही योग है। इंन्द्रिय संयम, विचार संयम, वाणी संयम, अर्थ संयम, और समय संयम के माध्यम से उर्जा का संग्रह कर प्रचंड आत्मबल संपन बनाने की प्रक्रिया ही योग है। इसलिए हर व्यक्ति को स्वस्थ रहने के लिए प्रतिदिन योगाभ्यास करना चाहिए। योगाभ्यास करने से मनुष्य के शरीर के अंदर जितने भी बीमारी है, बिना दवा के इलाज का ही ठीक हो जाएगा। योगाभ्यास में योग प्रशिक्षक प्रमोद कुमार, कुंदन सोनी, रामरित प्रसाद, बिरेश राय, संतोष साह, चुनू कुमार, टुनटुन राय, समेत अन्य लोग शामिल थे।