तरैया में वन महोत्सव एवं जल शक्ति अभियान पर कार्यशाला का हुआ आयोजन,जनप्रतिनिधियो को मिला प्रशिक्षण

#धर्मेन्द्र कुमार/तरैया :

तरैया प्रखण्ड कार्यालय सभागार कक्ष में वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा संचालित वन महोत्सव और जल शक्ति अभियान पर मनरेगा द्वारा कार्यशाला का आयोजन किया गया।जिसका उद्घाटन स्थानीय विधायक मुद्रिका प्रसाद राय एवं मनरेगा पीओ रसीद अशरफ ने संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्वलित कर किया।विधायक ने कहा कि आज हमारे लिए एक वृक्ष चार पुत्रो के समान है।मावन जीवन के लिए शुद्ध ऑक्सीजन चाहिए जो हमे पेड़ से ही मिलेंगे।इसलिए वन महोत्सव अभियान के तहत सभी लोग वृक्षारोपण करें और पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त बनाये।तथा जल शक्ति अभियान के तहत जल का संचय करें।जल की बर्बादी पर हमें रोक लगाना चाहिए।आज वाटर लेबल डाउन हो गया है।जो हमारे लिए खतरे का संकेत है।इससे बचने के लिए हमें जल संचय के साथ वर्षाकालीन वृक्षारोपण भी करना चाहिए।पेड़-पौधे अगर रहेंगे तो समय से वर्षात होगा।फिर समय से वर्षात होने से वाटर लेबल भी डाउन नहीं होगा।मनरेगा पीओ ने कहा कि मनरेगा के अंतर्गत वन महोत्सव एवं जल शक्ति अभियान कार्यशाला का आयोजन किया गया है।जिसमें वृक्षारोपण, वर्षा जल संचयन,वृक्षारोपण निजी भूमि एवं सरकारी भूमि पर मनरेगा के माध्यम से कराया जाएगा। जल शक्ति अभियान के तहत सत्ता जल संग्रह अवर छत प्रणाली के तहत वर्षा जल संचयन किया जायेगा।इसके लिए सभी जनप्रतिनिधियो को प्रशिक्षण दिया गया।उक्त मौके पर पीटीएस विरेंद्र कुमार सिंह, शशी कुमार,मुखिया संजीव कुमार सिंह,मोख्तार राय विजेन्द्र माँझी,मुखिया प्रतिनिधि कृष्ण कुमार गुप्ता,ब्रजकिशोर शर्मा,मो.आजाद,बीडीसी सच्चितनादन राय, साबिर हुसैन व अन्य मौजूद थे।