बिहार के सुप्रसिद्ध श्री 108 शिवलिंग मंशापूर्ण महादेव मंदिर बिसहीं मे दूसरे सोमवारी को उमड़ा आस्था का सैलाब 

दैनिक खोज खबर मोतिहारी (पू.च.):-पहाड़पुर पू. च: एक ऐसा मंदिर जहाँ एक ही प्रांगण मे 108 शिवलिंगों की पुजा की जाती है। कलश के आकार मे स्थापित श्री 108 शिवलिंगों वाला मंदिर सचमुच मे ही दर्शकों को मन मोह लेना वाला यह मंदिर है । जी हां ये मंदिर कहीं और नहीं बल्कि अपने पहाड़पुर प्रखंड के मनकररिया पंचायत के बिसहीं गांव मे स्थित है । 
पवित्र श्रावण मास की दुसरी सोमवारी को यहाँ उमड़ा आस्था का सैलाब। हजारों श्रद्धालुओं ने सदानीरा नारायणी नदी से जल भरकर और कुछ लोगों ने चापाकल मे से भरकर भी किया जलाभिषेक। हर हर महादेव तथा “ऊं नमः शिवाय” की नारों से गूंजायमान हुआ बिसहीं गांव ।
 प्रातः काल 04: 30 बजे प्रथम पुजा मंदिर समिति के अध्यक्ष नगनारायण सिंह तथा महंत शर्मा दुबे के करने के साथ ही आम दर्शनार्थियों के लिए पट खोल दिया गया।
जिसके बाद हजारों श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। वहीं कई शिव भक्त डीजे की धुन पर नाचते गाते नारायणी नदी से जल लाकर जलाभिषेक किए। कितने लोग बोल बम का नारा लगाते हुए देखे गए। 
पं. अभिनंदन पाण्डेय की माने तो 108 शिवलिंगों के दर्शन मात्र से ही ही मनुष्य के सारे पाप नष्ट हो जाते है। दुग्ध से मंशापूर्ण महादेव का रूद्राभिषेक करने से पुत्र की प्राप्ति होती है। वहीं मधु से अभिषेक करने से मनवांछित फल की प्राप्ति होती है । यह मंदिर बिहार का गौरव और चम्पारण का धरोहर है।
न्यूज़ स्रोत:-अमरेन्द्र कुमार