तरैया में अपराधियों ने कातिब को घर से बाहर बुलाया,फिर सर में चार गोली मार कर किया हत्या
तरैया(सारण):25.09.2018 ।
थाना क्षेत्र के शामपुर निवासी कातिब विजय प्रसाद सिन्हा को मंगलवार की संध्या अपराधियों ने घर से बुलाकर कर गोली मार कर हत्या कर दिया।मृतक की पुत्री पलक सिन्हा ने बताया कि पापा संध्या अपने घर पर थे तभी दो बाइक पर सवार चार लोग आए और पापा को मिलने के लिए बुलाये जैसे ही पापा गेट खोलकर घर से बाहर निकले की अपराधियों ने बंदुक निकाल कर तारातरा चार-पांच गोली मार दिये।जिससे उनकी मौत हो गयी।अपराधियों ने एक गोली गर्दन पर,एक गोली कमर पर, एक गोली पीठ पर ,एक गोली हाथ पर तथा एक गोली मुह पर मारकर हत्या किया है।घटना के बाद परिजनों ने बेहोशी की हालत में कातिब विजय प्रसाद सिन्हा की रेफरल अस्पताल तरैया लाया जहाँ चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया।