समस्तीपुर:दलसिंहसराय मेंं चोरी के सामानों के साथ चार गिरफ्तार

##न्यूज़ इनपुट -केशव बाबू:
दलसिंहसराय
दलसिंहसराय विगत कुछ महीनों में शहर के बंद घरो में हुई चोरी मामले का पुलिस ने उदभेदन किया है। पुलिस ने चोरी की समान के साथ चोर और चोरी के सामानों के खरीददार एक स्वर्ण व्यवसायी को गिरफ्तार किया।थाने पर आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान एसडीपीओ कुंदन कुमार ने बताया कि थानेे में दर्ज चोरी की कांड संख्या 275/18 स्वर्ण व्यवसायी अशोक जौहरी के बंद घर में हुई चोरी समेत कांड संख्या 241/18 , 171/18 एवं 168/18 मामले में शहर के गुदरी बाजार गर्ल्स हाई स्कूल के पीछे वार्ड संख्या 9 निवासी ओम प्रकाश पोद्दार के पुत्र सोनू राज, गांधी रोड निवासी जितेंद्र रावत के पुत्र छोटू कुमार उर्फ विकल्प कुमार, गोला रोड निवासी बिरजू राम के पुत्र साहिल कुमार तथा चोरी के सामानों के खरीददार समस्तीपुर मथुरापुर निवासी स्वर्ण व्यवसाय बाबू लाल साह के पुत्र विनोद साह को गिरफ्तार किया गया है।इन चोरों और स्वर्ण व्यवसायी के घर से चोरी का तीन मोबाइल फोन, एक लॉकेट लगा मोती की माला, एक जोड़ा चांदी का पायल, छह जोड़ा विछिया, एक चांदी का प्लेट और एक चांदी की अंगूठी बरामद हुआ है। आगे उन्होंने बताया कि छोटू और साहिल समस्तीपुर में रहता है और दलसिंहसराय आकर चोरी की घटना को अंजाम देकर समस्तीपुर चला जाता है। यहा उसके अन्य साथी शहर में बंद घर का रैकी करते थे उसके बाद चोरी की घटना को अंजाम दिया करते थे। चोरी के मुद्दे पर दलसिंहसराय थानाध्यक्ष नरेश पासवान के नेतृत्व में एसआई अनिल कुमार, उजियारपुर थानाध्यक्ष मनोज सिंह, एएसआई राकेश दूबे और अशोक यादव समेत पुलिस बल ने मामले का उदभेदन किया है। वही उन्होने बताया कि स्थानीय पुलिस ने वाहन जांच के दौरान चोरी की बाईक के साथ गादोवाजिदपुर वार्ड संख्या 12 निवासी स्व. उमा सहनी के पुत्र सुशील सहनी को गिरफ्तार किया है।