सेमरिया घाट रेलवे लाइन को क्रॉस करने हेतु छपरा विधायक ने सरकार से अंडरपास निर्माण की मांग की

छपरा : विधायक डॉ सी एन गुप्ता ने रिविलगंज प्रखंड के सेमरिया में श्मशान घाट जाने के लिए रेलवे लाइन को क्रॉस करने हेतु अंडरपास का निर्माण कराने की मांग राज्य सरकार से की है.सरकार से ये मांग करते हुए विधायक डॉ गुप्ता ने कहा की सेमरिया घाट जाने के लिए रेलवे लाइन क्रॉस करना पड़ता है जो अत्यंत ही ख़तरनाक है,सेमरिया श्मशान घाट प्रतिदिन बहुत ही व्यस्तम रहनेवाला मुक्तिधाम है.यहाँ प्रतिदिन जान जोखिम मे डाल कर अलग अलग जगहों से लोग लाश जलाने के लिए रेलवे लाइन को क्रॉस करते है.घाट पर जाने के लिए रेलवे लाइन को क्रॉस करना ही एकमात्र रास्ता है.प्रतिदिन छपरा बलिया रेलखंड की कई ट्रेने इस लाइन से गुजरती है अगर अंडरपास का निर्माण यहाँ हो जाए तो लोगों को सहूलियत तो होगी ही साथ ही किसी अनहोनी के होने की संभावना एकदम समाप्त हो जाएगी.विधायक डॉ गुप्ता ने बताया की विधायक कोष से चबूतरे,स्टील कुर्सी,अटल विश्रामालय सेमरिया घाट पर बनाकर मैंने वहां कुछ सुविधा देने का प्रयास किया है.लेकिन अंडरपास का निर्माण सेमरिया शमशान घाट पर नितांत ही आवश्यक है,जिससे घाट पर जाने का एक स्थाई मार्ग बन जाएगा.