शराब के नशे में कर रहे थे हंगामा पुलिस ने पकड़ कर भेजा जेल
मढ़ौरा, सारण बिहार ।
गौरा ओपी क्षेत्र के रामपुर चौक पर दो व्यक्ति शराब के नशे में हंगामा कर रहे थे । इस दौरान पहुंची पुलिस गस्ती की टीम ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। बाद में पुलिस द्वारा उनकी जांच कराने पर अल्कोहल की पुष्टि हुई । मामले में गौरा थाना में पदस्थापित सअनि सरोज कुमार ने एक प्राथमिकी दर्ज कराई है । गिरफ्तार दोनों युवकों का नाम अंवारी निवासी अख्तर अली का पुत्र अजमेर अली और उसी गांव के गोरख प्रसाद का पुत्र मेघनाथ प्रसाद बताया गया है ।




Recent Comments