आजीवन कारावास की सजा काट रहे कैदी की संदिग्ध मौत
राकेश फौजदार  
भरतपुर 20 अप्रैल। राजस्थान में धौलपुर की जेल में हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे भूरा नाम के कैदी की मंगलबार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कोतवाली पुलिस ने एम जे एम कोर्ट के निर्देश पर कैदी के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बसेड़ी इलाके का रहने वाला कैदी भूरा को वर्ष 2004 में हत्या के एक मामले में न्यायालय ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। बताया गया कि भूरा को उसके अच्छे चाल-चलन पर खुली जेल में रहने की छूट दी गई थी। मंगलबार देर रात को कोतवाली पुलिस को कैदी भूरा की मौत की खबर मिली। प्राप्त जानकारी के अनुसार एमजेएम कोर्ट के निर्देश पर मेडिकल बोर्ड गठित कर कैदी भूरा के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। प्राथमिक स्तर पर पुलिस और मेडिकल बोर्ड ने हार्ट अटैक से मौत होना बताया है।