हृदयाघात से मृत भाजपा नेता के परिजनों से मिले सांसद,स्मृति में बनेगा सामुदायिक भवन


तरैया(सारण)24.05.2018:
हार्ट अटैक से मृत सिरमी गाँव निवासी भाजपा नेता जंगबहादुर महतो के परिजनों से मिलने गुरुवार की संध्या महराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल सिरमी गाँव पहुँचे।और शोकाकुल परिजनों को सांत्वना दिया।ग्रामीण के आग्रह पर सिरमी गाँव मे भाजपा नेता की यादगार में उनके नाम पर सामुदायिक भवन बनवाने का घोषणा किया।सांसद ने कहा कि उनकी असामयिक मृत्यु दुःखद है।इससे पार्टी ने तरैया में अपना एक अति पिछड़ा समाज का होनहार नेता खो दिया।एसडीओ से फोन पर बात कर पिड़ित परिवार को परिवारिक लाभ योजना के तहत सहायता राशि देने की बात कही।ग्रामीणों ने सांसद के समक्ष जीआर और फसल क्षतिपूर्ति मुद्दा भी उठाया।इसपर सांसद ने एसडीओ से वंचित किसानों को जीआर और फसल क्षतिपूर्ति राशि उनके खाते में भेजवाने का आग्रह किया।और जाति-आवासीय एवं रेफरल अस्पताल में चिकित्सक और जनप्रतिनिधि का मामला निष्पक्षता से जाँच करने की बात कही।इसके बाद सांसद पानापुर थाना के भोरहा महि निवासी मृतक भाजपा नेता नथुनी सिंह के परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दिया।उक्त मौके पर भाजपा नेता संजय सिंह,उपेन्द्र सिंह,शेखर सिंह,अमरनाथ सिंह,राजू सिंह,गोपाल तिवारी,रणविजय सिंह,लालकिशोर सिंह,अनिल कुमार यादव,शत्रुध्न महतो व अन्य मौजूद थे।