
पालघर में हुए संतों की माॅब लिंचिंग की घटना की जांच उच्च न्यायालय की देखरेख में एसआईटी करें : व्यास सिंह
सीवान /21 अप्रैल : महाराष्ट्र के पालघर में पिछले दिनों एक उन्मादी भीड़ के द्वारा माॅब लिंचिंग कर के तीन लोगों की नृशंस हत्या कर दिए जाने की घटना की निंदा करते हुए सीवान के दरौंदा क्षेत्र के विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह ने कहा कि यह आम हत्याकांड नहीं बल्कि एक सोची-समझी साजिश हैं । इस हत्याकांड की जितनी निंदा की जाए वह कम है ।
श्री सिंह ने कहा कि इस घटना के पीछे राष्ट्र विरोधी नक्सली संगठनों का होने की प्रबल संभावना है । महाराष्ट्र सरकार इस घटना की जांच मुबंई उच्च न्यायालय के देखरेख में एक एसआईटी के द्वारा करवाने के साथ-साथ इस घटना की त्वरित न्यायालय के द्वारा सुनवाई कर के दोषियों को उचित दंड दें ।




Recent Comments