सदर और बड़हरिया में 17 दिसंबरको होगा पांचवें चरण का पैक्स चुनाव
परवेज अख्तर/सीवान. पांचवें चरण में प्रखंड बडहरिया एवं सीवान सदर में चुनाव 17 दिसंबर को होगा. उक्त प्रखंडों में दिनांक रविवार को शाम 05 बजे तक चुनाव प्रचार समाप्त हो गया. बडहरिया प्रखंड में 17 पैक्सों के लिए 27883 मतदाता 48 मतदान केन्द्रों पर मतदान करेंगे. प्रखंड सीवान सदर में 32 पैक्सों के लिए 38737 मतदाता 61 मतदान केन्द्रों पर मतदान करेंगे. उक्त प्रखंडों के मतदान केन्द्रों पर गश्तीदल दण्डाधिकारी, सेक्टर दण्डाधिकारी एवं जोनल दण्डाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गयी है. आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का एक भी मामला नहीं पाया गया. शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव हेतु सभी तैयारियों पूर्ण कर ली गयी है.




Recent Comments