16 फरवरी को होगा बिहार स्टेट डेंटल अधिवेशन
सीवान।
इंडियन डेंटल एसोसिएशन द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया ।जिसमें आगामी 16 फरवरी 2020 रविवार को होने वाले इंडियन डेंटल एसोसिएशन बिहार के नवमी बिहार स्टेट डेंटल अधिवेशन 2020 के संबंध विस्तार से बताया गया।
इस अवसर पर अधिवेशन समिति के अध्यक्ष डॉ मोहम्मद मुमताज अहमद, डॉ सौरभ कुमार, सचिव डॉ आनंद कुमार सिंह एवं अधिवेशन समिति के संयोजक डॉ विशाल आनंद व डॉ एस के राठौर, डॉ विजय कुमार, डॉ संजीव कुमार , डॉ शहबाज़ुल हक़, डॉ जुनैद खान समेत एसोसिएशन के अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे। !
इस अधिवेशन में पटना से डॉ अंजू झा, मुजफ्फरपुर से डॉक्टर शोभना चंद्रा एवं हाजीपुर से डॉक्टर दयाशंकर वक्ता के रूप में भाग लेने आ रहे हैं, जोकि दंत चिकित्सा के क्षेत्र में अपने अपने व्याख्यान देंगे। उक्त तीनों दंत चिकित्सक चिकित्सा के क्षेत्र में विभिन्न विषयों पर अपने अपने व्याख्यान देंगे।
यह पहला अवसर होगा एसोसिएशन द्वारा राज्य स्तरीय अधिवेशन का आयोजन किया जा रहा है, इस अवसर पर इंडियन डेंटल एसोसिएशन बिहार राज्य के सभी वरीय पदाधिकारी उपस्थित होंगे!
अधिवेशन के संयोजक डॉ विशाल आनंद ने बताया की एसोसिएशन का यह प्रयास है कि बिहार राज्य के सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में भी उत्कृष्ट एवं आधुनिक दंत चिकित्सा की सुविधा उपलब्ध हो इस दिशा में एसोसिएशन द्वारा समय-समय पर राज्य के विभिन्न जिलों में अनावृत दंत शिक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है, जिसमें सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत दंत चिकित्सकों को अत्याधुनिक तकनीकों से अवगत कराया जाता है,




Recent Comments