दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
, बेतिया : बाइक सवार बदमाशों ने सोमवार की दोपहर शहर के बीचोबीच भारतीय स्टेट बैंक मुख्य शाखा के समीप झपट्टा मार शुगर इंडस्ट्री के सेवानिवृत्त कर्मी मिथिलेश कुमार सिंह से लूट फरार हो गए। मिथिलेश बानु छापर लक्ष्मी नगर के रहने वाले हैं। वह एसबीआई मुख्य शाखा से एक लाख रुपए की निकासी कर जैसे ही बैंक से बाहर निकले जनता सिनेमा चौक की ओर से आ रहे बाइक पर सवार दो बदमाशों ने रुपया लूट लिया आरती लालटेन की तरफ फरार हो गए। निखिलेश ने बताया कि कि वे की निकासी कर झोला में रख लिए। झूलनी पासबुक, चेक बुक, एटीएम कार्ड व सेल फोन भी रखे थे। बैंक से बाहर निकलकर आम खरीदने के लिए बैंक के समीप एक थैली से आम खाने के लिए उधर बढ़ गए। इसी दौरान पीछे से एक बाइक पर सवार दो बदमाश आए। बदमाशों ने उनके हाथ से झोला छीनने की कोशिश की। इस दौरान वे गिर गए और चिल्लाने लगे। बाइक की गति इतनी तेज थी कि वे कुछ दूर तक घसीटते चले गए। इस दौरान उनके चप्पल और दांत टूट गए। शरीर भी जख्मी हो गया। इसके बाद उनके हाथ से जुड़ा छूट गया और दोनों बदमाश झोला लेकर तीन लालटेन चौक की ओर फरार हो गए। घटना से बदहवास वे बैंक मैनेजर के पास लौटे और पूरी घटना से अवगत कराया। तब बैंक मैनेजर चितरंजन कुमार ने नगर पुलिस को घटना से अवगत कराया। इस बावत नगर थानाध्यक्ष श्रीराम सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। घटना स्थल पर पुलिस पदाधिकारियों को भेजा जा रहा है।




Recent Comments