ठाकुर के रामपुर में करंट लगने से किशोर की मौत

नौतन(सिवान)। नौतन थाना क्षेत्र के ठाकुर के रामपुर में करंट लगने से एक किशोर की मौत हो गई। मृत किशोर उक्त गांव निवासी बंधु मियाँ का नाती है, जो यहाँ रहकर पढ़ाई करता था। बता दें कि बंधु मियां के लड़की की शादी छपरा जिले के मशरक थाना क्षेत्र के करन कुदरिया गाँव निवासी इम्तियाज साह के साथ हुई है। उसका 14 वर्षीय पुत्र आशिक अली यहीं अपने ननिहाल में रहता है। शुक्रवार की शाम को गाँव के पश्चिम में अन्य बच्चों के साथ पेड़ के पास खेल रहा था। तभी पास गुजर रहे 11हजार वोल्टेज के तार से पेड़ की डाली सट गई, जिससे उसमें करंट आ गया। पेड़ की डाली में करंट आने से उसकी चपेट में उक्त किशोर आ गया और झुलसकर पेड से गिरकर अचेत हो गया। परिजनों द्वारा उसे अचेतावस्था में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नौतन ले जाया गया, जहाँ  चिकित्सकों मृत घोषित कर दिया। वहीं इस हृदयविदारक घटना से गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।