– पटना के एक निजी अस्पताल में उपचार के क्रम में हुयी मौत
– मंगलवार की रात्रि लूट के प्रयास में अपराधियों ने मारी थी गोली
सीवान. नगर थाने के फतेपुर विश्वकर्मा पथ में मंगलवार की रात लूट के प्रयास के दौरान गोली लगने से घायल व्यवसायी दीपक पर्तवनी शुक्रवार को जिंदगी की जंग हार गया. पटना के एक प्राइवेट अस्पताल में उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.परिजनों ने जब दीपक को पटना के अस्पताल में भर्ती कराया. उसी समय डॉक्टरों ने दीपक के बचने की उम्मीद काफी कम बतायी थी. हालांकि उसे डॉक्टरों ने लाइफ स्पोर्ट सिस्टम पर दीपक को चार दिनों से रखा था. परिवारिक सूत्रों के अनुसार बताया जाता है कि आज दीपक का ऑपरेशन किया जाना था. दीपक की हालत नाजूक होने के कारण परिवार के सभी लोग पटना ही चलें गये थे. आसपास के लोगों ने बताया कि डेड बॉडी देर रात तक सीवान पहुंचेगा. क्योंकि वहां पर पोस्टमार्टम तथा अनरुप कानूनी प्रक्रिया को पूरी करना है.
————–
मौत की सूचना पर मोहल्ले के लोग हुये काफी दुखी
शुक्रवार को अपराह्न दो बजे के करीब जब दीपक की मौत की सूचना सीवान पहुंची तो मोहल्ले के लोग काफी दुखी हुये. दीपक के घर के आसपास लोग इकठ्ठा होने लगे. लोग जानने का प्रयास कर रहें थे कि डेड बॉडी कब तक सीवान पहुंचेगी. मोहल्ले के लोगों से दीपक का काफी लगाव था. घटना के बाद लोगों ने दीपक को स्वस्थ होने के लिए भगवान से काफी मन्नतें मांगी थी. लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था. लोग दीपक के घर के पास उसकी एक झलक देखने के लिए काफी संख्या में इकठ्ठा हो गये हैं.
—————–