एकमा (सारण)।पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के छपरा-सीवान रेल खंड पर चैनवा स्टेशन के पश्चिमी होम सिंगनल के समीप रेल लाइन पार करने के दौरान ट्रेन से कट जाने से गुरुवार को एक युवक की मौत हो गई।
बताया जाता है कि मृत युवक की पहचान सीमावर्ती सिवान जिले के दारौंदा थाना क्षेत्र के जलालपुर मठिया गांव के निवासी मंटू गिरि (20) रूप में हुई है। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया है। इस घटना को लेकर क्षेत्र में कई तरह की चर्चा हो रही है।




Recent Comments