
✍️परमार मीडिया नेटवर्क
सीवान : शहर के महावीरी मंदिर परिसर में रविवार को भारत विकास परिषद् की सीवान शाखा द्वारा कोविड-19 का रैपिड एंटीजन टेस्ट के लिए एक निशुल्क शिविर का आयोजन किया गया ।
मंदिर परिसर में आयोजित कोविड 19 जांच शिविर का उद्घाटन समाज सेवी रामऔेतार प्रसाद, भारत विकास परिषद् के सचिव ज्ञान प्रकाश, अस्पताल प्रबंधक असरारुल हक एवं आशीष अग्रवाल द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
जांच शिविर में क्रांति कुमारी एवं लवली कुमारी, सदर अस्पताल सीवान ने तकनीकी सहयोग प्रदान किया।
शिविर के आयोजन में महावीर मंदिर के सचिव योगेन्द्र साह ने व्यवस्थागत सहयोग प्रदान किया।
भारत विकास परिषद् के सचिव ज्ञान प्रकाश से मिली जानकारी के अनुसार जांच शिविर में पांच दर्जन से अधिक लोग का कोविड 19 रैपिड एंटीजन टेस्ट किया गया।




Recent Comments