छपरा। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन के निदेष के आलोक में बिहार विधान सभा आम निर्वाचन-2020 के अवसर पर अभ्यर्थी व्यय अनुश्रवण कोषांग में शिकायत अनुवीक्षण नियंत्रण कक्ष एवं कॉल सेन्टर की स्थापना की गयी है। यह कॉल सेन्टर टॉल फ्री नं0- 18003456645 पर कार्यरत रहेगा जिसका लैडिंग नम्बर-06152-240023 है एवं हंटिंग नम्वर-06152-240023 एवं 06152-240022 है। यह जानकारी नोडल पदाधिकारी अभ्यर्थी व्यय अनुश्रवण कोषांग, सारण के द्वारा दी गयी है।