
मशरक (सारण)। मशरक थाना क्षेत्र के बहरौली पांडेय टोला गांव में बाढ़ के पानी घर मे घुसने से प्रभावित लोग सड़क किनारे रहने को मजबूर हैं। पानी घर में प्रवेश करने से बहरौली पांडेय टोला में सड़क किनारे बाधे गये भैस को चार चक्का वाहन किविड से धक्का मार दिया। जिसके बाद दलित भैस पालक द्वारा पूछताछ करने पर भैस पालक को राड से मारकर सर फोड़ गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल को इलाज के लिए पीएचसी पहुंचाया गया वही अभी भैस पालक का पीएचसी में इलाज चल ही रहा था कि दंबगो द्वारा लाठी डंडे और रॉड से लैस होकर घर पर चढ़कर मारपीट कर बच्चों और महिलाओं को बुरी तरह घायल कर दिया। मामले में घायलों शिवनाथ साह का पुत्र देवदत साह, देवदत साह के पत्नी मुन्नी देवी, हरेंद्र साह की पत्नी उमा देवी, अशोक साह के पत्नी भागमनी देवी, रंजीत साह की पत्नी लक्ष्मी देवी, जय किशुन साह के पत्नी इंदू कुंवर और पुत्र पिंटू कुमार घायल बताए गए हैं। मामले में थाना पुलिस को आवेदन दिया गया है जिसमें बहरौली निवासी धर्मनाथ पांडेय के पुत्र विकास कुमार पांडेय, चांद बड़वा गांव निवासी कृष्णा सिंह के पुत्र प्रकाश सिंह उर्फ सिटू,समेत विशाल कुमार,अनुज कुमार, नन्हें सिंह को आरोपित किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।




Recent Comments