समस्तीपुर:किया गया स्थायी समिति का गठन।
#न्यूज़ इनपुट -केशव बाबू

खानपुर
खानपुर प्रखंड क्षेत्र के रेबड़ा पंचायत भवन के परिसर में वार्ड सदस्यों की एक बैठक मुखिया शोभा देवी की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
बैठक में सरकारी नियमानुसार सदस्यों ने सर्वसम्मति से छह स्थायी समिति का गठन किया गया।जिसमे
योजना समन्वय एवं वित्त समिति के अध्यक्ष एवं लोक निर्माण समिति का अध्यक्ष मुखिया शोभा देवी को बनाया गया।तथा उत्पादन समिति के अध्यक्ष महावीर साहनी,सामाजिक न्याय समिति के अध्यक्ष उपमुखिया सूरज साहनी,लोक स्वास्थ्य परिवार कल्याण एवं ग्रामीण स्वच्छता समिति के अध्यक्ष सुनैना राय, शिक्षा समिति के अध्यक्ष रिंकू कुमारी को बनाया गया है।
बैठक में उपस्थित पंचायत सचिव राम प्रवेश सिन्हा, वार्ड सदस्य रौदी राय, राम कुमारी देवी,पिंकी कुमारी, गुड़िया खातून,सुनीता देवी, अशोक कुमार झा आदि उपस्थित थे।