जिले में याद किए गए कारगिल के शहीद

✍परवेज अख्तर/सिवान;

सीवान : प्रखंड के चितउर में कारगिल दिवस पर शहीद रंम्भू सिंह की समाधि व प्रतिमा पर शहीद की पत्नी सुनीता देवी ने शुक्रवार को पूजा अर्चना के साथ पुष्प अर्पित कर माल्यार्पण किया। माल्यार्पण के बाद मिडिल स्कूल के छात्रों ने देश भक्ति गीत प्रस्तुत किया। मिडिल स्कूल के प्रांगण में स्थानीय लोगों व छात्रों ने शहीद रम्भू सिंह के जीवन के महत्व पर प्रकाश डाला। शहीद की पत्नी सुनीता देवी का कहना था कि इस साल बच्चों व स्थानीय लोगों के साथ आ जाने से लगा कि इस धरती पर कोई हमारा भी हैं। देश के नैनिहाल बच्चों को संबोधित करते हुए शहीद की पत्नी की आंखों में पति को खोने का दर्द साफ दिख रहा था। उन्होंने स्कूली बच्चों से देश सेवा करने व राष्ट्र के लिए अपना सब कुछ समर्पित करने की अपील की। मौके पर ब्राह्मण महासंगठन के जिला अध्यक्ष शेषनाथ द्विवेदी उर्फ टिंकू दूबे, हेडमास्टर उमरावती कुमारी, शिक्षक संदीप कुमार सिंह, रीना कुमारी, रिंकी कुमारी, पुष्पा रानी, शैलेन्द्र राम, संजय कुमार यादव, गीता साह, विपिन सिंह, सतीश कुमार सिंह व धीरज सिंह थे।