अवैध खनन के मामले में फरार दो जनो को पुलिस ने दबोचा
राकेश फौजदार  
भरतपुर 6 अप्रेल| राजस्थान में भरतपुर की थाना रूपवास पुलिस की तरफ से गत दिनों उत्तरप्रदेश सीमावर्ती गांव चक सामरी के वन एवं वन्य जीव क्षेत्र में अवैध खनन मफियाओं के विरूद्ध की गयी कार्यबाही के दौरान फरार दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गौरतलब है कि १ मार्च को पुलिस ने प्रशासन, खनिज व राजस्व विभाग की संयुक्त कार्यवाही के दौरान अवैध खनन में प्रयुक्त किये जा रहे 4 पौकलेन मशीन, 2. डम्फर, 1. ड्रिल मशीन व 1 टैªक्टर-ट्राॅली को जप्त किया था। कार्यवाही के दौरान अवैध खननकर्ता पुलिस की घेराबंदी से बच निकलने के लिए अपनी-अपनी मोटर साईकिलें, ट्रैक्टरों, खनन में प्रयुक्त मशीन व उपकरणों को खनन क्षेत्र से लेकर भाग गयेे थे।पुलिस अधीक्षक कैलाश चंद्र बिश्नोई ने बताया कि थानाधिकारी थाना बयाना राजेश पाठक फरार आरोपी उदयसिंह गुर्जर निवासी सूपा थाना रूदावल व प्रकाश चन्द ब्राह्मण निवासी गुहाना थाना डीग को गिरफतार किया है|