माला अर्पण करते वक्त मूर्ति की साफ सफाई को लेकर भड़के कुशवाहा

जलालपुर/सारण
जनता दल यूनाइटेड ससंदीय बोर्ड के अध्यक्ष सह पूर्व केन्द्रीय मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा का जलालपुर के महेंद्र मिश्र चौक पर भव्य स्वागत किया गया।छपरा से सीवान जाने के क्रम में यह स्वागत किया गया। प्रखण्ड अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान जदयू कार्यकर्ताओं की कुछ समस्याओं को भी श्री कुशवाहा ने सुना।जेपी सेनानी ललनदेव तिवारी ने रोगी कल्याण समिति के पुर्नगठन का मुद्दा उठाया। मौके पर जिलाध्यक्ष विशाल सिंह राठौर, प्रदेश सचिव राजेश त्यागी ललनदेव तिवारी,आदिवासी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार,राहुल कुमार,युवा अध्यक्ष नागेन्द्र सिंह,पंचदेव सिंह,मनोज मिश्रा श्याम लाल वर्मा,बबलू सिंह,डब्लू सिंह,अनन्त कुमार गोंड़,शम्भू राय,क्यामुदिन अंसारी सहित सैकड़ो लोग थे।