बेतिया – गौनाहा:– *बुनियादी विद्यालय पहुचे डीपीओ मोतिउरह्मान ने दिया कई आवश्यक दिशा-निर्देश*

न्यूज इनपुट रामायण कुमार गौनाहा पं.चम्पारण बिहार :-

*पश्चिमी चम्पारण गौनाहा* राजकीय बुनियादी विद्यालय व कस्तूरबा विद्यालय में आज शिक्षा विभाग के तरफ से जिलास्तरीय समीक्षा बैठक सर्व शिक्षा अभियान के डीपीओ मोतिउरह्मान की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ । जिसमें जिले भर के कस्तूरबा विद्यालय के संचालक, वार्डेन तथा लेखापाल ने भाग लिया । बैठक में नामांकन, आवासन, पोशाक, छात्रवृत्ति आदि विषयों की समीक्षा किया गया जिसमें नामांकन और व्यवस्था संबंधी कई आवश्यक निर्देश डीपीओ के द्वारा दिया गया ।
डीपीओ मोतिउरह्मान ने बताया कि विगत महीने में जिलापदधिकारी ने शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में कहा था कि आदर्श कस्तूरबा गाँधी आवासीय विद्यालय का संचालन भीतिहरवा बुनियादी विद्यालय में किया जा रहा है । उसको रॉल मॉडल मानते हुए जिले के सभी कस्तूरबा गांधी आवसीय विद्यालय को उसी तरह संचालित किया जाए । उसी आदेश के आलोक में आज जिले के सभी प्रखंडों के संचालक, वार्डेन ने आज कस्तूरबा गांधी बालिका आवसीय विद्यालय का अवलोकन किया । प्रभाग प्रभारी इंदू त्रिपाठी ने सभी से नियमो का अनुपालन और संचालन जिम्मेदारी के साथ पूरा करने का निर्देश दिया । मौके पर मौजूद प्रधानाध्यापक मनोज कुमार वार्डन संतोष देवी ने कहा कि यह हमारे लिए गर्व का विषय है कि जिलापदाधिकारी ने यह सौभाग्य हमको दिया है । बैठक में संभाग प्रभारी इंदु त्रिपाठी, शशि शेखर, अशोक झा, प्रमोद कुमार, शिवजी प्रसाद आदि ने भाग लिया ।