छपरा : 44वीं बिहार राज्य जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन सारण जिला कबड्डी संघ के बैनर तले होगा ।आयोजन की सफलता हेतु संघ की एक बैठक संत जलेश्वर एकेडमी,लौवा बनियापुर के प्रांगण में आयोजन समिति के मुख्य संरक्षक इं०सच्चिदानंद राय की अध्यक्षता में की गई, जिसमें डॉक्टर हरेंद्र सिंह को आयोजन समिति का अध्यक्ष तथा डॉक्टर देव कुमार सिंह को आयोजन समिति का सचिव बनाया गया है ।वही संरक्षक मंडल में प्रो०एचके वर्मा, राणा प्रताप सिंह, जीनत जरीन,राठौर नितांत एवं समाजसेवी धर्मेंद्र सिंह को जगह दी गई है ।बैठक में बिहार कबड्डी संघ को सारण को मेजबानी देने के लिए धन्यवाद दिया गया।विदित है कि सारण जिला कबड्डी संघ ने पूर्व में कई राज्यस्तरीय प्रतियोगिता का सफल संचालन भी किया है।

04 से 06 दिसंबर तक होगा प्रतियोगिता का आयोजन

आगामी 4 से 6 दिसम्बर तक 44 वी बिहार राज्य जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। आयोजन संत जलेश्वर एकेडमी,लौवा बनियापुर में किया जायेगा। संघ के अध्यक्ष रमाकांत सोलंकी ने कहा है कि इस प्रतियोगिता में शामिल होने वाले प्रतिभागियों एवं आने वाले अतिथियों को किसी तरह की परेशानी ना हो इसका भी ध्यान रखा जाएगा।संघ के सचिव डॉ सुरेश प्रसाद सिंह ने बताया है कि यह हमारे लिए खुशी व गर्व की बात है कि राज्य स्तरीय जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता के आयोजन की जिम्मेदारी सारण को दी गई है ।इस बैठक में सारण जिला कबड्डी संघ के उपाध्यक्ष अमरेंद्र सिंह सभापति बैठा राकेश कुमार सिंह हेमंत सिंह,संयुक्त सचिव पंकज कश्यप, सतीश सिंह, सुशील सिंह,कुमार कौशलेंद्र, शैलेश सिंह, रवि सिंह, विपिन मिश्रा सहित संघ के अन्य सदस्य उपस्थित थे।