जेपी विश्विद्यालय के आज 10 अप्रैल को बीएड की होने वाली परीक्षा स्थगित, अन्य पेपर पूर्ववत तिथि पर ही होंगे

छपरा :
जेपी विश्विद्यालय के पूर्व से निर्धारित 10 अप्रैल को होने वाली परीक्षा को स्थगित कर दिया है । इसकी जानकारी जेपियू के रजिस्टार ने मंगलवार को कॉलेज प्रबंधन के व्हाट्स ऐप पर दी । जबकि सूचना मिलने के पहले ही भारत बंद की वयारल खबर से आशंकित कुछ छात्रों ने 11:30 बजे से होने वाली परीक्षा के लिये 8 बजे तक परीक्षा केंद्र पर पहुंच चुके थे । आपको बता दे की छपरा के लिये जगदम कॉलेज परीक्षा केंद्र बनाया गया है जबकि सीवान और गोपालगंज के छात्रों के लिये डी ए भी सीवान परीक्षा केंद्र है । अब निदेशानुसार सभी प्राचार्यो एवम परीक्षाथियों को सूचित करना है कि 10/04/2018 की परीक्षा अपरिहार्य कारणों के कारण स्थगित की जाती है। अन्य पेपर की परीक्षा निर्धारित समय और तिथि के अनुसार ही होंगी।-परीक्षा नियंत्रक, जे पी यू छपरा की नोटिस भेजी गयी है ।




Recent Comments