
स्कूली बच्चों व शिक्षकों ने चलाया स्वच्छता अभियान

अमनौर : प्रखंड के पेटल्स इटरनल टेक्नो स्कूल, जलालपुर, अपहर के बच्चों एवं शिक्षकों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती की पूर्व संध्या पर विद्यालय से भेल्दी चौक तक स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत एक जागरूकता रैली निकाली व गांधी आश्रम भेल्दी बाजार के पास स्वच्छता अभियान चला इसके आसपास के क्षेत्रों की सफाई की।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक प्रो शिवानन्द उपाध्याय ने छात्र-छात्राओं को गंदगी एवं जलजमाव से होने वाली बीमारियों के बारे में जानकारी दी। सभी बच्चों ने साफ-सफाई के बाद अपने आसपड़ोस की भी साफ-सफाई का संकल्प लिया। उन्होंने साफ-सफाई से रोगों की रोकथाम व स्वच्छता के महत्व के बारे में भी बच्चों को विस्तार से बताया। सभी बच्चों ने साफ-सफाई के बाद अपने आसपड़ोस की भी साफ-सफाई का संकल्प लिया। साथ ही गंदगी न फैलाने के लिए भविष्य में भी इस तरह का जागरूकता अभियान चलाने की शपथ ली। इस दौरान प्राचार्य राजकुमार श्रीवास्तव, पारसनाथ प्रसाद, विनोद पाण्डेय, संतोष मांझी, अभिमन्यु सिंह, विनय विशाल तिवारी, दीपक सिंह, मंतोष राय, अमित गुप्ता, अनिल सिंह, राजेश मिश्रा, अजित कुमार, जितेन्द्र गुप्ता, नीतू देवी, पूजा सिंह, रितू कुमारी, सुमन तिवारी, सोनी राय, भारती कुमारी, अंजली कुमारी के अलावा काफी संख्या में बच्चे व स्थानीय व्यवसाय भी सफाई अभियान में शामिल हुए।




Recent Comments