
ईवीएम एवं वीवी पैट के लिए एक दिवसीय जागरूकता सह प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन
परसा(सारण)- प्रखण्ड के सत्याग्रह केंद्र परिसर में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत ईवीएम एवं वीवी पैट के लिए शुक्रवार को एक दिवसीय जागरूकता सह प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।जिला प्रशिक्षक मणिकांत तिवारी धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय द्वारा मतदाताओं एवं आम जनता को ईवीएम एवं वीवीपैट मशीन से उपस्थित बीएलओ सेविका तथा जनप्रतिनिधियो से मतदान कराया गया।प्रशिक्षक पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि मतदान के दौरान मतदाताओं की सभी शंकाओं को दूर करने के उदेशय से निर्वाचन आयोग द्वारा वीवीपैट को ईवीएम मशीन के साथ जोड़ा गया है।जिससे मतदान के दौरान मतदाता द्वारा डाले गए वोट की एक पर्ची वीवीपैट मशीन के स्क्रीन में दिखाई देगी।जिसमे मतदाता का क्रमांक नाम चुनाव चिन्ह दिखाई देगा।और मतदाता पर्ची को देखकर संतुष्ट हो सकेगा।वही बीडीओ रजत किशोर सिंह ने प्रखंड के सभी मतदान केंद्रों पर 27 जनवरी से आगामी 30 फ़रवरी तक प्रशिक्षण जारी रहने का बात बताते हुए।मतदाताओं से अधिक से अधिक संख्या में मतदान केंद्रों पर पहुंचकर निर्वाचन प्रक्रिया एवं मशीन की जानकारी लेने की अपील किया।प्रशिक्षण में सीओ रामभजन राम जेएसएस अरविंद पासवान एसआरपी योगेश दुबे पीओ राशिद अशरफ रणविजय सिंह मो.हुसैन जितेंद्र कुमार अली हसन मुमताज अली मुखिया प्रतिनिधि अजय साह दीपक कुमार सिंह सिद्धेश्वर सिंह समेत प्रखंड के सभी बीएलओ आशा कार्यकर्ता आंगनवाड़ी सेविका-सहायिका मौजूद थे।




Recent Comments