तरवारा बाजार में ओसामा का हुआ भव्य स्वागत, नारों से गुंजायमान रहा बाजार, सेल्फी लेने की मची रही हो होड़

परवेज अख्तर/सिवान

महाराजगंज के पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह तथा अन्य राजद समर्थित कार्यकर्ताओं से मिलकर सिवान के लिए रवाना हुए दिवंगत पूर्व सांसद डॉ मोहम्मद शहाबुद्दीन के पुत्र ओसामा का भव्य स्वागत शुक्रवार की देर संध्या पचरुखी प्रखंड के तरवारा बाजार के बसंतपुर रोड स्थित असगर रेडीमेड के निवास स्थान पर अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के मो.साहिल रजा के नेतृत्व में किया गया।इस दौरान युवकों ने दिवंगत पूर्व सांसद के नारे भी लगाए।लग रही नारों से पूरा बाजार  गुंजायमान रहा। इस दौरान क्षेत्र के युवाओं में ओसामा के साथ सेल्फी लेने की होड़ मची रही।इस मौके पर प्रमुख रूप से जाहिद सिद्दीकी उर्फ रिक्की बाबू ,इरफान उर्फ राजा बाबू, मिस्टर अंसारी,अरमान अंसारी, इफ्तेखार उर्फ सोनू बाबू ,मुमताज अहमद,अरमान अंसारी,गोल्डेन सैफी,नेयाज सैफी,सारिक आलम,आमिर बाबू,शाहरुख आलम, आशिक अंसारी,तबरेज आलम,अकबर अली, मन्नान इराकी, इरफान इराकी,मुमताज इराकी,समीर बाबू,दिलशाद साई, सोनू अली, इरफान अली,अमजद साई, जुनेद अंसारी,आदि प्रमुख रूप से शामिल थे।