मढ़ौरा(सारण). शुक्रवार की देर शाम थाना क्षेत्र के तेजपुरवा गांव के समीप छपरा-मढ़ौरा मुख्य पथ पर अनियंत्रित होकर ऑटो पलट जाने से ऑटो चालक युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. मृतक युवक पकहा स्टेशन रोड के बीन टोली निवासी बच्चू महतो का 18 वर्षीय पुत्र अनिल कुमार महतो बताया जा रहा है.मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की देर शाम एक निजी क्लीनिक से रोगी को भाड़े में मिर्जापुर पंहुचचा कर ऑटो चालक स्टेशन रोड स्थित अपने घर लौटते वक्त सड़क हादसे का शिकार हो गया.स्थानीय लोगो ने बताया कि सूचना पाकर परिजनों ने आनन फानन में घटना स्थल पर पहुंचा,तो वहां इकठ्ठे लोगो ने बताया कि ऑटो पलट गया था तो स्थानीय लोगो की मदद से ऑटो खड़ा किया गया है. तबतक ऑटो बुरी तरह से जख्मी ऑटो चालक के सर से काफी खून निकलर उसकी मौत हो गया था।मौके पर पुलिस ने पहुंच मामले की जांच की और शनिवार की सुबह शव को पोस्टमार्टम हेतु छपरा भेज दिया.