सारण/ तरैया
थाना क्षेत्र के डीह छपिया गांव निवासी हरिद्वार गिरी ने आम के पेड़ से आम तोड़ने को लेकर छह लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराया है।जिसमें राजकिशोर गिरी,चंदन गिरी, सत्यनारायण गिरी,राजू गिरी,प्रदीप गिरी व बनारस गिरी को आरोपित किया है। दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि उक्त सभी लोग मेरे निजी आम के पेड़ से आम तोड़ रहे थे।आम तोड़ने से मना किया तो उक्त सभी लोग गाली गलौज करते हुए लाठी डंडे से मारने लगे एवं मेरे भतीजा का मोबाइल,गले से चैन एवं पॉकेट से रुपये छीन लिए।थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।मामले की जाँच की जा रही है।




Recent Comments