
जलालपुर – प्रवासी मजदूरों के लिए बनाए गए क्वारेंटीन सेंटरों का निरीक्षण सोमवार को मांझी विधायक एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विजय शंकर दूबे ने किया।सबसे पहले हाईस्कूल जलालपुर सेंटर का निरीक्षण किया।उसके बाद शंकर दयाल सिंह इंटर कॉलेज जलालपुर का निरीक्षण किया।वहां प्रवासी मजदूरों ने बिजली की अनुपलब्धता की शिकायत की।जिस पर विधायक ने कार्यपालक अभियंता पश्चिमी से मोबाइल पर सभी क्वारेंटीन सेंटरों पर निर्बाध बिजली आपूर्ति करने का निर्देश दिए।विधायक ने मजदूरों से व्यवस्था के संबंध में पूछताछ भी की।जिस पर मजदूरों ने खान-पान तथा आवासन व्यवस्था पर संतोष जताया।विधायक ने शौचालयों में विशेष रूप से साफ-सफाई का रखने का निर्देश दिया। उन्होंने टीचर्स ट्रेनिंग कालेज बंगरा का भी निरीक्षण किया।सभी सेंटरों में कुल 265 प्रवासी मजदूर फिलहाल रह रहे हैं।वही मांझी के नंदलाल सिंह कालेज दाउदपुर में 200 प्रवासी मजदूर रह रहे है।वहां मजदूरों ने चापाकल की कमी का मुद्दा उठाया।जिस पर विधायक ने मांझी सीओ को मोबाइल पर 24 घंटे में शुद्ध पेयजल के लिए चापाकल की व्यवस्था करने का निर्देश दिया।वहां महिला नोडल अधिकारी को आवश्यक दिशानिर्देश भी दिया।मौके पर युवा नेता ई.सत्यम दूबे, सीओ धनंजय कुमार, बीडीओ अरविंद कुमार, थानाध्यक्ष असद्दुल इस्लाम, कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष काली कुमार, जागा सिंह, बीडीसी राजन तिवारी,धर्मेंद्र सिंह, समाजिक कार्यकर्ता धर्मेंद्र कुमार यादव,कृषि पदाधिकारी अशोक पासवान सहित अन्य मौजूद थे।




Recent Comments