
मशरक में आशा कार्यकर्ताओं ने किया सड़क जाम, आवागमन हुआ बाधित
ロ 12 सूत्री मांगो को ले मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्यमंत्री का अर्थी जुलूस निकाला तथा अस्पताल के गेट पर किया पुतला दहन
मशरक (सारण)मशरक थाना रोड में अस्पताल गेट पर आशा कार्यकर्ताओं सड़क जाम कर सरकार विरोधी नारे लगाते हुए सड़क जाम कर आवागमन बाधित कर दिया। आशा कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के गेट पर मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री का पुतला दहन किया। मौके पर पहुँची पुलिस से भी आशा कार्यकर्ता उलझ गई। सड़क जाम हो जाने से लोगों को काफी परेशानी हो रही थी। वहीं सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लम्बी कतार लग गई। नेतृत्व गायत्री देवी, भागमणी देवी, गीता देवी, चम्पा देवी, सरोज देवी, अनिता देवी, शिवजानकी देवी, ज्योति देवी, नूतन देवी, ज्ञानती देवी, रम्भा देवी, संगिता देवी, लक्ष्मी देवी कर रही थी।




Recent Comments