इसुआपुर से हज यात्रियों का जत्था रवाना

इसुआपुर(सारण) संढवारा बाजार से सैकड़ो ग्रामीणों ने हज यात्रियों को मुबाराबाद के साथ रवाना किया ।ईसके पूर्ब हज यात्री महम्मद इदरीश अंसारी,हाशिम अंसारी,मेहरून निशा ग्राम चहपुरा महम्मद यूनुस अंसारी,शफिहन बीबी ग्राम डटरा को श्रद्धालुओं ने जेरे एहतमाम दारुल उलूम अजीजिया रजविया मदरसे में ले गये । जहां उनके रवानगी के अवशर पर इस्तक बलिया मजलिश का आयोजन किया गया ।

इस अवसर पर मौलाना रफाकत हुसैन, मौलाना मेराज अहमद,हाफिज आफताब आलम,मौलाना इरफान अख्तर,हाफिज गुलाम अली, अब्दुल हकीम अंसारी,इरशाद आलम,जावेद अली,महम्मद शलिम अंसारी,नेमुल्लाह अंसारी,फिरोज अख्तर आदि ने उन्हें मुबारक बाद देते हुए रवाना किया ।