मढौरा पुलिस ने तीन शराब कांड के अभियुक्तों को गिरफ्तार कर भेजा जेल 
मढौरा (सारण)
थाना क्षेत्र के बरदहीया गांव से पुलिस ने मंगलवार को शराब कांड के तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया ।कांड संख्या 227/17 के मामले मे पुलिस को इन तीन अभियुक्तों की तलाश थी ,जबकि एक को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी थी । इंसपेक्टर सह थानाध्यक्ष जय प्रकाश पंडित ने बताया की   बरदहीया गांव के चंद्रमा मांझी ,अशोक मांझी और मुकेश मांझी को पुलिस ने  गिरफ्तार कर जेल भेज दिया ।