पहली बारिश ने खोली पालिका के स्वच्छता अभियान की पोल
मोहम्मदी / खीरी 5 जुलाई। आज मोहम्मदी खीरी में पहली बरसात में नगर पालिका की खुली पोल सारे नाले बंद सफाई तक नहीं हुई आज जब मोहम्मदी खीरी में इतने दिन के बाद पहली बरसात हुई तो मदरसा हुसैनिया से लेकर हनुमान मंदिर तक रोड पर भरपूर पानी भर गया पानी भरने से लोगों के घर-घर तक में पानी भर गया तालिब अली चौराहा पूरा पानी में डूब गया वहां से निकलने वाले लोगों को व वहां के दुकानदारों को काफी परेशानी उठानी पड़ी जिसकी वजह से लोगों में नगर पालिका के खिलाफ भारी नाराजगी है।




Recent Comments