सारण:मढौरा एसडीओ ने बस  संचालकों के साथ की बैठक  मनमानी से बाज नहीं आये तो होंगे कारवाई 
——
मढौरा (सारण) 
मढौरा एसडीओ संजय कु राय ने बस मालिकों एवं उनके प्रतिनिधियों के साथ बैठक किया ।शनिवार को थाना परिसर मे हुये बैठक मे बस संचालकों के साथ बैठक मे एसडीओ ने कहा की मढौरा के बस यात्री को हो रही असुविधा पर यदि बस संचालकों ने गौड़ नहीं किया तो यात्रीयो की शिकायत पर करवाई की प्रक्रिया शुरू की जायेगी ।इसके लिये पटना से आने वाले बस यात्रीयो से फीडबैक ली जायेगी ।दुसरी हिदायत दी गई की किसी बस को अमनौर से पचरौर होकर नहीं जाने दी जायेगी ।इस मौके पर प्रसशानिक एवं पुलिस के अधिकारी सहित दर्जनों बस संचालक मौजूद थे ।