सारण : सड़क निर्माण की प्राक्कलन सूचना पट्ट नहीं लगाने से नाराज ग्रामीणों ने दिया आवेदन
——–
मुरारी बाबा की रिपोर्ट
——-
गड़खा
गड़खा प्रखंड के केवानी जमीरा देवी स्थान से पोझी सिवान तक मिट्टी भराई का कार्य ट्रैक्टर द्वारा किया गया तथा इसकी अब तक कोई सूचना पट्ट नहीं लगाई गई है। इस संबंध में ग्रामीण संपतराम राही चन्द्रमा सिंह विजेंदर ओझा मुकेश कुमार पांडे धीरज कुमार उमेश सिंह विकेश कुमार शर्मा अरुण केसरी चंद्र माधवसिंह सहित कई ग्रामीणों ने कार्यक्रम पदाधिकारी गरखा को आवेदन देकर पूछा कि इस योजना में कितनी राशि लगी कितने मजदूर लगे? इसकी अब तक कोई सूचना पत्र नहीं लगाई गई है? इससे पहले कोई बार पोइन उड़ाही तथा सड़क निर्माण बाजितपुर में हुआ इसके लिए दिनांक 11 फरवरी 2017 को आवेदन दिया गया था जिसका जवाब अब तक नहीं मिला है ऐसा प्रतीत होता है कि प्रखंड के सारे अवसर भ्रष्ट हो गए हैं । कार्यक्रम पदाधिकारी पर जांच करने की भी करवाई थी इसकी प्रतिलीपि जिला समाहर्ता उप विकास आयुक्त सारण को भी सौंपी गई है ।




Recent Comments