Θ बेतिया – नरकटियागंज :– आज टी०पी० वर्मा महाविद्यालय में प्रतिभा सम्मान समारोह का किया गया आयोजन

✍न्यूज इनपुट नीरज ठाकुर बेतिया (प.च) बिहार 👉
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा आज टी०पी० वर्मा महाविद्यालय में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।इस अवसर पे मैट्रिक एवम इंटर के परीक्षा में अब्वल आये छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर के उनका प्रोत्साहन किया गया। इस अवसर पे नगर सभापति राधेश्याम तिवारी,प्राचार्य टी0पी0 वर्मा महाविद्यालय ,खेल निदेशक सुनील वर्मा,नगर अध्यक्ष अशोक कुमार,आरएसएस के सम्पर्क प्रमुख आलोक रंजन जी, जिला संयोजक रौशन कुमार,नगर मंत्री कृष्ण मुरारी एवम कॉलेज अध्यक्ष साजन सिंह ने संयुक्त रूप से किया।

इस कार्यक्रम के अवसर पर बिहार टॉपर,जिला टॉपर एवम अनुमान टॉपर को शील्ड,मेडल एवम सर्टिफिकेट दिया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्राचार्य टी0पी0 वर्मा डा विनोद वर्मा एवम विशिष्ट अतिथि डॉ राधेश्याम तिवारी ने कहा कि नरकटियागंज की प्रतिभा आज पूरे भारत मे धूम मचा रही है और विद्यार्थी परिषद ऐसी प्रतिभा को सम्मानित कर के उनका मनोबल बढ़ाने का कार्य कर रही है जो सराहनीय है।इस अवसर पे जिला संयोजक रौशन कुमार ने कहा कि विद्यार्थी परिषद अपने स्थापना काल से ही छात्र- छात्राओं को प्रोत्साहित करने का कार्य करती रही है और आगे भी करती रहेगी। नगर मंत्री कृष्ण मुरारी और नगर अध्यक्ष अशोक कुमार ने कहा कि नरकटियागंज के छात्रो में प्रतिभा की कमी नही है बस उन्हें निखारने वालों की कमी है।मंच का संचालन अमर्त्य राज ने किया।इस अवसर पे नगर उपाध्यक्ष अतुल कुमार ने कहा कि विद्यार्थी परिषद आगे और भी कम करेगी जिससे छात्रों का मनोबल बढ़ सके।

इस अवसर पे सम्मानित होने वालो में वास्तव सिंह, अनूप कुमार, विवेक प्रकाश,पल्लवी गुप्ता, गरिमा सर्राफ,शिवम दुबे, आकृति कुमारी,अंशु कुमारी,तैयबा कुमारी,बुरहान खातून, शालिनी कुमारी आदि को सम्मानित किया गया।इस अवसर पे विवेक कुमार, चन्दन मिश्रा, अजीत तिवारी, नवीन चौरसिया, मो0सनाउल्लाह , सन्नी कुमारी बारी, सुधाकर मिश्रा, हिमांशु चौरसिया सन्नी,पप्पू राज, विवेक प्रकाश, सुनील चौबे अटल भारति,प्रशांत राज,अनूप तिवारी,संदीप मिश्रा, अभिनव राज, साहिल वर्मा, सिद्धि राज सिंह, अभिनव राज ने अभी अपनी गरिमामयी उपस्थित दर्ज की ॥




Recent Comments