किशुनपुर:बडी मस्जिद जाने वाली गली गन्दगी बह रहा गन्दा पानी
ए०के०केशकर
*फतेहपुर*किशुनपुर 4 जून। पुराना बस स्टाप के पास बडी मस्जिद जाने वाली गली मे दिन प्रतिदिन गन्दगी बढती जा रही है। कई वर्षो से नाली चोक पडी है। कस्बा मे कई बार सांसद, विधायक का दौरा हुआ। परन्तु इस ओर किसी ने ध्यान नही दिया। जबकि मुस्लिम भाईयों के रमज़ान का महीना चल रहा है। नालियाँ चोक होकर गंदा पानी सडक के उपर बह रहा है। गन्दा पानी से आने जाने वाले राहगीर व नमाजियों को मुश्किलों का सामना करना पड रहा है।
नगर पंचायत किशुनपुर के चेयनमैन ने कहा कि बालू न मिलने के कारण नाली निमार्ण नही हो सका बालू मिलते ही नाली का पुननिमार्ण किया जायेगा।




Recent Comments