​*नालन्दा:पत्नी के साथ ससुराल जा रहे युवक की गोली मार कर हत्या*
👈रवि रंजन सिंह”दैनिक खोज खबर” बिहारशरीफ👉
बिहार के नालंदा में अपराधियों ने दिनदहाड़े एक युवक की गोली मार कर हत्या कर दी. घटना जिले के बिहार थाना क्षेत्र के नकटपुरा गांव के पास की है. बाइक सवार तीन अपराधियों ने दिनदहाड़े इस घटना को अंजाम दिया.
बताया जाता है कि बिंद थाना क्षेत्र के गोविंदपुर निवासी नीतीश कुमार पत्नी के साथ अपने ससुराल बिहारशरीफ जा रहा था तभी अपराधियों ने पीछा करते हुए नकटपुरा के पास उसे गोली मार दी. गोली लगने से नीतीश की मौके पर ही मौत हो गई.घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने दो घंटे तक बिहारशरीफ-अस्थावां मार्ग को जाम कर दिया और मुआवजा के साथ-साथ अपराधियों को गिरफ्तार करने की मांग की.घटना को अंजाम देने के बाद भाग रहे तीन अपराधियों मे से एक को ग्रामीणों ने बिहारशरीफ रेलवे स्टेशन के पास धर दबोचा और उसे पुलिस के हवाले कर दिया.
गिरफ्तार अपराधी के पास से पुलिस ने एक देशी कट्टा एवं जिंदा कारतूस को बरामद किया है. फिलहाल पुलिस गिरफ्तार अपराधी से पूछताछ कर रही है.