मांझी। भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर के 64वीं पुण्य तिथि के अवसर पर दाउदपुर स्थित आदमकद स्मारक पर डॉ हरेंद्र राम के नेतृत्व में माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। वहीं संविधान निर्माता के विचार, व्यक्तित्व व कृतित्व को याद करते हुए लोगों ने कहा कि मानव मूल्यों की स्थापना व समाज मे समानता स्थापित करने के लिए उनके द्वारा किये गए प्रयास को कभी भुलाया नही जा सकता। अंबेडकर जी को समझने के लिए हमें संविधान की मूल भावना को समझना होगा। माल्यार्पण व श्रद्धांजलि कार्यक्रम में अभय कुमार, पप्पू कुमार, अशोक राम, संजय कुमार राम, अमित प्रकाश, दिलीप प्रसाद, शैलेन्द्र राम, सत्येन्द्र शर्मा, मंडल, छोटू कुमार आदि लोग शामिल हुए।