कोपा(सारण) – थाना क्षेत्र के साधपुर गांव के एक घर में चोरी करते बिती रात एक युवक को ग्रमीणों ने पकड़ कर कोपा पुलिस को सौंप दिया । पुलिस के अनुसार साधपुर निवासी राज कुमार राम दर्जी का कार्य साधपुर बाजार पर करता है । वह बीती रात तक दर्जी का कार्य घर पर भी कर रहे थे , तभी छड़दवाली फांद कर एक युवक घर से पेटी लेकर भागने लगा । जब आवाज सुन कर ग्रमीणों ने पीछा किया तो चवर में पेटी के साथ युवक को पकड़ लिया । युवक की पहचान कसई टरंवा के टुनटुन प्रसाद के तिस वर्षीय पुत्र सुरज कुमार के रूप में हुई । वही कोपा थानाध्यक्ष शिवनाथ राम ने बताया कि रात के ही ग्रमीणों ने सूचना दिया । मौके पर पुलिस पहुंच कर युवक को हिरासत में लेकर पुछताछ कर सोमवार को जेल भेज दिया गया ।