
मांझी। हर गांव में जनता तक सड़क, बिजली, पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं को पहुंचा कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सबको सम्मान देने का काम किया है। आगामी विधान सभा चुनाव में भी नीतीश कुमार के हीं नेतृत्व में सरकार बनेगी। यह बिल्कुल तय है। उक्त बातें एकमा विधायक मनोरंजन सिंह उर्फ धूमल सिंह ने शुक्रवार को गोबरहीं गांव में एक सड़क के शिलान्यास के दौरान कही। उन्होंने कहा कि सड़क बन जाने के बाद लोगों को काफी राहत मिलेगी। श्री सिंह ने 64.87 लाख रुपये की लागत से पीएमजीएसवाई के तहत गोबरही राजपूत टोली तक 0.880 किलोमीटर पीसीसी सड़क का शिलान्यास किया। इस पर हर्ष व्यक्त करते हुए ग्रामीणों ने विधायक से एकमा ताजपुर मुख्य सड़क की बदहाली को अविलंब दूर करने की दिशा में कदम उठाने की मांग की। लोगों ने बारिश में पानी भरे गड्ढों के कारण भाड़ी परेशानी झेलनी पड़ रही है। मौके पर विजय कुमार सिंह ,रामलोचन सिंह, वेद प्रकाश सिंह, रामायण सिंह, सुनील सिंह निरंजन सिंह धर्मेन्द्र सिंह समाज अजय सिंह, भरत सिंह, सुरेंद्र सिंह, अवधेश सिंह , विपिन सिंह, विभागीय जेई धनंजय कुमार समेत क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद थे।




Recent Comments