दरियापुर(सारण)। प्रखंड के बेडवालिया गांव के वार्ड न 1 में पिरारी से भीमाबांध जाने वाले रोड में पुल के पास बांध का हो रहे कटाव की रोकथाम के उपाय कियागया। जिसका रोकथाम नहीं होने पर कभी भी पुल टूट सकता है ।यह दर्जनों गांव का आवागमन का संपर्क रोड है। जिसको ग्रामीणों ने नागेन्द्र मिश्रा राजू कुमार हरेश राय ने भाजपा नेता सह सांसद प्रतिनिधि राकेश कुमार सिंह को बताया जिसको राकेश सिंह ने सांसद राजीव प्रताप रूडी को दूरभाष पर अवगत कराया। जिसको रुडी ने गंभीरता से लेते हुए अधिकारी से बात कर अभिलंब कटाव निरोधी कार्य करवाने के लिए बोला गया। जिसके बाद दो दिन के अंदर यह कार्य चालू हो गया। कटाव निरोधी कार्य के प्रारंभ होने पर भाजपा नेता राकेश सिंह को नागेंद्र मिश्रा ने एवम मंडल अध्यक्ष विनय शर्मा को हरेश राय ने अंग वस्त्र से समानित किया। भाजपा नेता राकेश सिंह ने बताया कि यह पुल का कार्य भी बहुत जल्द हो।इसके लिए हर संभव प्रयास करेंगे औऱ विभाग के अधिकारी से ग्रामीणों के सामने दूरभाष पर बात भी किए इस कार्य के लिए ग्रामीणों ने सांसद राजीव प्रताप रूडी के साथ साथ सांसद प्रतिनिधि राकेश सिंह को भी धन्यवाद दिया औऱ कार्य की सरहाना की। इस कार्य के लिए ग्रामीणों ने आभार प्रकट किया।इस मौके पर विजय कुमार, भाजपा नेता नेता पंकज सिंह, आईटी सेल मोनू कुमार सिंह, मीडिया प्रभारी सुमंत बाबा, चँदन सिंह, रविन्द्र राय मुन्ना सिंह शैलेश कुमार जमादार महतो, शिवजी मिश्रा, भरत राय, सुपन राय, गोविंद कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।