मढ़ौरा में जयंती पर याद किये गये बाबा साहेब भीमराव अम्बेदकर


#मनोकामना सिंह /दैनिक खोज खबर डेस्क
मढौरा (सारण):प्रखंड के नगर में स्थित डॉ. भीमराव अम्बेदकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर लोगों ने बाबा साहेब के प्रति श्रधांजलि प्रकट किया । शनिवार को बाबा साहेब भीमराव अम्बेदकर की 127 वीं जयंती पर स्थानीय अम्बेदकर पार्क में बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने वालों में अधिकारी , समाजिक कार्यकर्ता और राजनीतिक पार्टी जनों ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर फूल-माला चढ़ा स्मरण किया । संविधान निर्माता और महान अर्थशास्त्री बाबा साहेब की व्यक्तित्व व कृतित्व की चर्चा करते हुये विचार गोष्ठी में उनके भारत निर्माण में योगदान को याद किया गया ।सबों ने उनको आधुनिक भारत के निर्माता और महान समाजिक कार्यकर्ता बताया । इस मौके पर मढौरा एसडीओ संजय कुमार राय , सहायक विधुत अभियंता देवेंद्र कुमार राम , नगर के मुख्य पार्षद ललन राय , उप-मुख्य पार्षद विपिन बिहारी सिंह , पूर्व पार्षद व कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार सिंह , लालबाबू गिरी , समाजिक कार्यकर्ता मो.नबी उपेंद्र मांझी , अश्वनी यादव सहित दर्जनों लोगों ने बाबा साहेब के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया ।
मढ़ौरा में जयंती पर याद किये गये बाबा साहेब भीमराव अम्बेदकर




Recent Comments