
ग्राम सेवक की हृदयघात से निधन
मांझी (सारण)।मांझी थाना क्षेत्र के डुमरी निवासी अब्दुल मन्नान खान की मौत हार्टअटैक से हो गई।वे जिला के लहलादपुर ब्लॉक में ग्राम सेवक पद पर कार्यरत थे। घटना सोमवार के देर रात की है।
घटना के सम्बंध में बताया जाता है कि रात लगभग 10 . 30 में उन्हें हिचकी आई और अचानक सीने में दर्द हुआ अभी घर के लोग कुछ समझ पाते तब तक वे लुढ़क कर शांत हो गए।आनन फानन में डॉक्टर को दिखाया गया। लेकिन उनके इह लीला समाप्त हो चुकी थी।डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।तब तक परिजनों में कोहरसम मच गया।सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। मृतक स्व0 खान को तीन लड़के एव एक लड़की है। जिसमे दो लडक़े एवं एक लड़की की शादी हो चुकी है। मंगलवार को डुमरी के कब्रस्थान में दफनाया जिसमे काफी संख्या में लोग शामिल हुए।




Recent Comments