
स्व.त्रिभुवन पाण्डेय के स्मृति में एक दिवसीय अंतरराज्यीय फुटबॉल मैच का आयोजन,उद्घाटन मैच मे आंदर को हरा बरेजा बना विजेता
मांझी (सारण) प्रखंड के महम्मदपुर गांव के खेल मैदान में स्व त्रिभुवन पाण्डेय के स्मृति में एक दिवसीय अंतरराज्यीय फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया. जिसमें उत्तरप्रदेश के गोरख एकेडमी तथा बिहार के सिवान के आसीएच फुटबाल एकेडमी के बीच मैच खेला गया. मैच का विधिवत उद्घाटन विकाश सिंह ने फीता काट कर किया. मैच में पहले जिला स्तरीय टीमों ने खेल कर मैच की शुरुआत की. जिसमे सिवान जिले के आनदर तथा छपरा जिले के बरेजा की फुटवाल टीम भाग ली.जिसमे बरेजा की टीम विजेता बनी जबकि आनदर की टीम उपविजेता बनी. उसके बाद राज्यस्तरीय मैच का प्रारम्भ हुआ. जिसमे बिहार के सिवान जिले की टीम ने उतर प्रदेश की गोरखरपुर टीम को एक शून्य से पराजित करके ट्राफी पर कब्जा जमा लिया. राज्यस्तरीय मैच के विजेता टीम को एकमा के विधायक मनोरंजन सिंह उर्फ धूमल सिंह, मुखिया मनीष सिंह तथा सतेन्द्र उपाध्यक्ष ने ट्रॉफी प्रदान की. जबकि उप विजेता टीम को विकास सिंह ने प्रदान की. मौके पर मुन्ना शाही, प्रमेन्द्र सिंह, बच्चा सिंह, सन्तोष मांझी, लक्ष्मण मांझी, नारायण उपाध्याय, शम्भू साह, मुकेश सिंह, हसनैन अंसारी,गायक विक्की शावन सहित दर्जनों लोग मौजूद थे. मैच का उद्घोषक बुद्धन तिवारी ने की.




Recent Comments